दो कांग्रेस सरपंचों सहित पांच ने थामा भाजपा का दामन
। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के कार्यक्रम में पहली बार विधायक डा.हरजोत कमल पहुंचे।

जागरण संवाददाता.मोगा
भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के कार्यक्रम में पहली बार विधायक डा.हरजोत कमल पहुंचे। अपनी पहली ही बैठक में उन्होंने कांग्रेस के दो सरपंच गांव सलीनां की तेज तर्रार सरपंच मनिदर कौर, कोट भाऊ के कांग्रेस सरपंच मेजर सिंह को भाजपा में शामिल करवाया। उनके अलावा कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला सचिव नीतू गुप्ता, एससी विग की जिला कार्डीनेटर राज कौर भी भाजपा भी शामिल हुईं। अभी काफिला आना बाकी है
बैठक में मिले सम्मान से अविभूत डा.हरजोत कमल ने सभी भाजपा पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, अभी बहुत लोगों का काफिला साथ में आना बाकी है। 21 साल के राजनीतिक सफर में उनके साथ अपने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का संबंध नहीं, संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं, जज्बात जुड़े हुए हैं। अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर हमला करते हुए डा.हरजोत कमल ने कहा कि कुछ लोग दावत देकर खुश हो सकते हैं, लेकिन उनके सात रिश्ते रखने वाले दावतों के मोहताज नहीं, उनमें भावनाओं का ज्वार बह रहा है। डा.हरजोत ने कहा कि वे खुद इस बात से हैरान हैं कि उनके अपने तो आज भी उनके साथ हैं, लेकिन जो लोग उनके आलोचक रहे वे लोग भी आज उन्हें दिल से दुआएं दे रहे हैं। भाजपा में शामिल हुए डा.हरजोत की पहली बैठक थी
कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने के बाद जिला भाजपा के साथ डा.हरजोत कमल की ये पहली बैठक थी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों के साथ डा.हरजोत कमल का परिचय कराया। बैठक में पूर्व डीजीपी पीएस गिल एवं डा.सीमांत गर्ग. भाजपा व्यापार मोर्चा के प्रदेश सचिव देवप्रिय त्यागी भी मौजूद रहे। हालांकि भाजपा की बैठकों में पिछले कुछ समय से लगातार सक्रिय रहे नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बंसल की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा को बैठक से महज कुछ मिनट पहले सूचना मिलने के कारण वे बैठक में नहीं पहुंच सके। ये रहे मौजूद
बैठक में मौजूद अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं में महामंत्री बोहड़ सिंह, जीरा एव फिरोजपुर के भाजपा प्रभारी बलदेव गिल, सीनियर भाजपा नेता राकेश भल्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष भजन लाल सितारा, मंडल शहरी प्रधान विक्की सितारा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य प्रोमिला मैनराय, भजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान राहुल गर्ग, महिला मोर्चा की जिला प्रधान लीना गोयल, महामंत्री शिल्पा बांसल, गीता आर्य, मंडल शहरी प्रधान महिला मोर्चा सुमन मलहोत्रा, निशा सिगला, शबनम मंगला, मंजीत सिंह बुट्टर उप प्रधान, कुलवंत सिंह राजपूत, राजपाल ठाकुर, मुनीष मैनराय आदि मौजूद थे। नीतियों से प्रभावित होकर बढ़ रहा कुनबा
जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि भाजपा की नीतियों एव गतिविधियों से प्रभावित होकर भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। प्रत्येक वर्ग आज भाजपा के साथ जुड़ने के लिए आगे बढ़ रहा है। विनय शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी मोगा से टिकट देगा, विधायक डा.हरजोत कमल सहित सभी पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।
Edited By Jagran