330 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर 330 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।
संवाद सहयोगी, मोगा : जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर 330 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में जांच अधिकारी थाना निहाल सिंह वाला के एएसआइ बलविदर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढे़ चार बजे उन्होंने सूचना पर गांव जवाहर सिंह वाला में गुरमेज सिंह निवासी गांव लंगेआणा पुराना को 180 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में जांच अधिकारी थाना समालसर के एएसआइ राज सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उन्होंने सूचना मिलने पर गांव रोडे से लखविदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी बाघापुराना को 150 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपित को नामजद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपित नशीली गोलियां खाने का आदी है।