आज मनाया जाएगा डॉ. आबेडकर का परि निर्वाण दिवस
आदि धर्म समाज मोगा के प्रधान अर्जुन कुमार ने बताया कि छह दिसंबर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक धर्म तीर्थ धर्मशाला वार्ड नं 36 रैगर नगर मोगा में बाबा साहिब डॉ.भीमराव आबेडकर के परि निर्वाम दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह करवाया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, मोगा : आदि धर्म समाज मोगा के प्रधान अर्जुन कुमार ने बताया कि छह दिसंबर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक धर्म तीर्थ धर्मशाला वार्ड नं 36 रैगर नगर मोगा में बाबा साहिब डॉ.भीमराव आबेडकर के परि निर्वाम दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि समाोह में मोहनलाल काला, राजकुमार हंस मैंबर पंजाब राज अनुसूचित जाति आयोग पंजाब चंडीगढ़ व पुनम कांगड़ व मैंबर परमजीत कौर, मैंबर दर्शन सिंह , राम सिंह वाइस चेयरमैन पंजाब राज सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब चंडीगढ़ और मनजीत बाली मैंबर डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन व समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार और जसपाल सिंह पंजगराई मैंबर फिल्म सैंसर बोर्ड भारत सरकार व विधायक डॉ.हरजोत कमल विनोद बांसल चेयरमैन इंपवूमेंट ट्रस्ट मोगा व अमित घई चेयरमैन शिवसेना हिन्द यूथ विग भारत व बरजिदर सिंह मक्खन बराड़ हलका इंचार्ज अकाली दल मोगा डॉ.भीमराव आंबेडकर की जीवनी के बारे लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर सोनू सचदेवा जिला प्रधान आदि धर्म समाज यूथ विग मोगा, अमर कुमार सोनू जिला सीनियर उप प्रधान आधस मोगा , खेमचंद जिला प्रधान रैगर समाज सभा मोगा, मोहित सूद मीत प्रधान आधस मोगा, विक्की बौहत जिला कन्वीनर आधस मोगा हाजिर थे।