दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति, सास व ससुर नामजद
मोगा सिटी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व अश्लील हरकत करने के बारे में पति सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार साहब सिंह ने बताया कि चिमनी वाली गली की रहने वाली एक विवाहिता ने इस बारे में शिकायत दी है। पीड़िता ने पंचकूला में रहने वाले अपने पति वरुण बजाज ससुर अरुण बजाज व सास रोजी बजाज के खिलाफ इस बारे में आरोप लगाया है।
संवाद सहयोगी, मोगा
सिटी पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व अश्लील हरकत करने के बारे में पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सहायक थानेदार साहब सिंह ने बताया कि चिमनी वाली गली की रहने वाली एक विवाहिता ने इस बारे में शिकायत दी है।
पीड़िता ने पंचकूला में रहने वाले अपने पति वरुण बजाज, ससुर अरुण बजाज व सास रोजी बजाज के खिलाफ इस बारे में आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि उसका विवाह वरुण बजाज के साथ अप्रैल 2018 को हुआ था। विवाह के बाद से ही आरोपितों ने उससे दहेज में बड़ी गाड़ी और 20 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसका ससुर पति व सास की गैर हाजरी में उससे अश्लील हरकतें करता था और कई बार जबरदस्ती करने की भी कोशिश भी की। इसके अतिरिक्त यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां देता रहा। दहेज की मांग व ससुर की इच्छा पूरी न होने पर आरोपितों ने उसे घर से निकाल दिया। इस बारे में पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।