प्रतिबंधित गोलियों व डेढ़ किलो अफीम सहित तीन गिरफ्तार
थाना बधनी कलां थाना निहाल सिंह वाला तथा सिटी वन की पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम और अन्य नशीले पदार्थो के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी,मोगा
थाना बधनी कलां, थाना निहाल सिंह वाला तथा सिटी वन की पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम और अन्य नशीले पदार्थो के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार जसवंत राय ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ पांच फरवरी को देर रात गश्त पर थे। इसी दौरान बधनी कलां रोड एमडी होटल के पास सूचना के आधार पर ट्रक ट्राला रोक कर तलाशी ली गई। ट्रक में सवार सतविदर सिंह निवासी गांव मोदले वाला से डेढ़ किलो अफीम तथा 2500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सीआइए स्टाफ में तैनात सहायक थानेदार वरिदर कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम जीरा रोड पर नाकेबंदी के दौरान एक्टिवा सवार बलवीर सिंह निवासी बस्ती गोधेवाला को छह हजार प्रतिबंधित गोलियों व 350 रुपये की नकदी समेत गिरफ्तार किया गया। इसी तरह, थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थानेदार बलबीर सिंह ने बताया कि तिनकोनी बिलासपुर के पास गश्त के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अमरपाल सिंह निवासी बिलासपुर को तीन ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। रेत के अवैध खनन के आरोप में दो पर केस थाना फतेहगढ़ पंजतूर की पुलिस ने रेत का अवैध खनन करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
थाना फतेहगढ़ पंजतूर के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि एसपी गुरदीप सिंह की जांच में पता चला कि जसविदर सिंह व विक्की बराड़ ने गांव संघेड़ा के क्षेत्र में रेत के खनन का ठेका लिया हुआ है, जो 31 जनवरी 2021 तक था। इसके बाद दोनों ने दस्तावेज रिन्यू नहीं करवाए और फर्जी पर्जी बनाकर रेत का अवैध खनन करने लगे। जांच में आरोप साबित होने पर दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।