500 ग्राम अफीम और अवैध शराब तीन गिरफ्तार
जिला पुलिस ने 500 ग्राम अफीम12 बोतल अवैध शराब व 20 लीटर लाहन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी,मोगा
जिला पुलिस ने 500 ग्राम अफीम,12 बोतल अवैध शराब व 20 लीटर लाहन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपित को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थाना बधनी कलां में तैनात सहायक थानेदार परमदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव दौधर शर्की नहर के पुल के पास बुधवार को गश्त करते हुए हरमेज सिंह निवासी गांव बहोना को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज किया। इसी तरह, थाना सिटी साउथ में तैनात सहायक थानेदार सिकंदर सिंह ने बताया कि वह 10 मार्च को सायं लाल सिंह रोड श्मशानघाट के पास गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर शाम सिंह निवासी विश्वकर्मा नगर को 12 बोतल अवैध शराब समेत काबू किया जिसे बाद में जमानत पर रिहा किया गया है। वहीं, थाना बाघापुराना में तैनात हवलदार मंगला राम ने बताया कि उन्होंने गांव नत्थूवाला गरबी में गश्त के दौरान 20 लीटर लाहन बरामद करते हुए परमजीत सिंह उर्फ फौजी निवासी नत्थूवाला गरबी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घर से 12 बोर की राइफल चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज थाना सिटी पुलिस ने बाबा ईश्वर सिंह नगर में एक घर के ताले तोड़कर 12 बोर की राइफल चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सिटी वन में तैनात सहायक थानेदार जगमोहन सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह पुत्र मल्हार सिंह निवासी बाबा ईशर सिंह नगर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सात मार्च को काम के सिलसिले से घर को ताला लगाकर कहीं गया था। आठ मार्च को जब उसका दोस्त गुरप्रीत सिंह उसके घर का चक्कर लगाने के लिए गया तो उसने देखा कि ताले टूटे हुए हैं। उसके बताने पर जब वह नौ मार्च को घर पहुंचा तो उसने देखा कि 12 बोर राइफल चोरी हो चुकी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।