Move to Jagran APP

जहर निगलने पर उपचाराधीन महिला ने तोड़ा दम

मोगा मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला में रहने वाली एक 55 वर्षीय पांच बचों की मां जिसने एक जुलाई को गलती से जगहर निगल गया था की शुक्रवार को मोगा सिविल अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इससे पहले वह निजी अस्पताल में भर्ती थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:10 AM (IST)
जहर निगलने पर उपचाराधीन महिला ने तोड़ा दम

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

मोगा के कस्बा निहाल सिंह वाला में रहने वाली एक 55 वर्षीय पांच बच्चों की मां जिसने एक जुलाई को गलती से जगहर निगल गया था, की शुक्रवार को मोगा सिविल अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इससे पहले वह निजी अस्पताल में भर्ती थी। यह जानकारी थाना निहाल सिंह वाला में तैनात एएसआइ हरपाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कला देवी पत्नी नागदेव निवासी रंसीह कलां पांच बच्चों की मां है। उसके तीन बच्चे शादीशुदा हैं। एकजुलाई को अचानक बीमार होने पर कला देवी ने गलती से दवा की जगह पर जहर का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। मृतका के पति के बयानों के आधार पर धारा 174 के अधीन कार्रवाई करते हुए शनिवार को सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.