माथा टेकने गई नाबालिग नहीं लौटी घर
गुरुद्वारे में माथा टेकने गई नाबालिग के वापस नहीं आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 03:36 PM (IST)
संस, मोगा : गुरुद्वारे में माथा टेकने गई नाबालिग के वापस नहीं आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सहायक थानेदार वरिदर कुमार ने बताया कि इस संबंधी लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसकी लड़की गुरुद्वारे में माथा टेकने गई थी। वापस नहीं आई और उसके ट्रंक से 20 हजार रुपये की नकदी भी गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसे शंका है कि उसकी नाबालिग को अज्ञात युवक शादी का झांसा दे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें