बस की टक्कर से टेंपो सवार महिला घायल
मोगा के फिरोजपुर रोड पर बुधवार शाम मोगा से गांव दौलतपुरा नीवां जा रहे एक टेंपो को पीछे से मिनी बस ने टक्कर मार दी जिसके कारण टेंपो पर सवार एक महिला घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोगा : मोगा के फिरोजपुर रोड पर बुधवार शाम मोगा से गांव दौलतपुरा नीवां जा रहे एक टेंपो को पीछे से मिनी बस ने टक्कर मार दी, जिसके कारण टेंपो पर सवार एक महिला घायल हो गई।
सिविल अस्पताल में भर्ती सत रानी पत्नी कश्मीरी लाल निवासी दौलतपुरा नीवां ने बताया कि वह बुधवार शाम मोगा से टेंपो पर सवार होकर गांव को जा रही थी तो फिरोजपुर रोड पर एक पुल के पास पीछे से आई एक मिनी बस ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें