Move to Jagran APP

नौजवान विकास फ्रंट ने कृषि सुधार कानून वापस लेने की मांग की

होटल लैंडमार्क में नौजवान विकास फ्रंट पंजाब की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगमीत सिंह बब्बू की अध्यक्षता में हुई

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 10:49 PM (IST)
नौजवान विकास फ्रंट ने कृषि सुधार कानून वापस लेने की मांग की
नौजवान विकास फ्रंट ने कृषि सुधार कानून वापस लेने की मांग की

संस, मोगा : होटल लैंडमार्क में नौजवान विकास फ्रंट पंजाब की बैठक प्रदेश अध्यक्ष जगमीत सिंह बब्बू की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष राजू शांत, पूर्व विधायक अजीत सिंह शांत विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष जगमीत सिंह बब्बू ने सरकार से मांग की कि पंजाब के किसानों के लोक विरोधी पास किए बिलों को रद किया जाए। पंजाब के नौजवानों का गांवों में पंजाब विकास फ्रंट का यूनिट कायम किया जाए। पूर्व सैनिकों को विधायक व एमपी सीटों में रिजर्व सीटें निश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि नौजवान विकास फ्रंट किसानों के संघर्ष का समर्थन करता है और उनके हर संघर्ष में शामिल होगा। इस मौके पर नए चुने गए कार्यकर्ताओं को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रंजीत सिंह फरीदकोट, सुखविदर सिंह सुखी, मोगा सतनाम सिंह के अलावा भारी संख्या में नौजवान उपस्थित थे।

हड़ताल की सफलता के लिए यूनियनों ने की बैठक

मोगा :देश भर की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व मुलाजिम फेडरेशनों के सांझे आदेश के तहत 26 नवंबर को देश व्यापी हड़ताल की सफतला के लिए अलग-अलग मजदूर जत्थेबंदियों की सांझी मीटिग कामरेड गुरबख्श सिंह भवन में हुई। इस अवसर पर प्रेस के नाम पर बयान जारी करते हुए मनरेगा मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कामरेड महिदर सिंह धूड़कोट, महिला कर्जा मुक्ति अंदोलन के प्रदेश नेता हरमनदीप सिंह, क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के नेता जीवन सिंह बिलासपुर, मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डा. गुरमेल सिंह, बाबा जीवन सिंह सेवा सोसायटी के नेता राजपाल सिंह नंगल आदि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें मांगों को नजर अंदाज कर रही हैं। नेताओं ने कहा किइस ऐतिहासिक हड़ताल को सफल बनाया जाएगा।

किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मोगा : कृषि सुधार कानून के विरोध में दिल्ली जा रहे किसान नेताओं ने शनिवार को रेलवे स्टेशन के नजदीक बैठक करके तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। किसान नेता निर्मल सिंह, प्रगट सिंह, कुलदीप सिंह भोला, भूपेन्द्र सिंह, स्वर्ण सिंह कोटईसे खां, बलविदर सिह और कुलदीप सिंह ने कहा कि 25 नवंबर को मोगा जिले से हजारों लोगों का काफिला हिम्मतपुरा के पुल पर तीन बजे एकत्रित होकर रवाना होगा। नेताओं ने लोगों से अपील की कि वह अपने-अपने साधन तैयार कर लें। 26 से 27 नवंबर के दिल्ली की ओर कूच करने के लिए गांवों, शहरों के गुरुद्वारों में सुबह लोगों को अपील की जाए। इस मौके पर जगजीत सिंह धूड़कोट, गुरबचन सिंह, अवतार सिंह, सूरत सिह, अंग्रेज सिंह, मुख्तयार सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.