Move to Jagran APP

एक माह में अवैध खनन के छह मामले, आठ आरोपितों में से सिर्फ दो ही काबू

धर्मकोट पुलिस ने 15 अक्टूबर को एक अज्ञात को नामजद कर दो ट्रैक्टर-ट्रालियां बरामद की। सदर पुलिस ने 18 अक्टूबर को शेर सिंह को गिरफ्तार किया तथा रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की। 26 अक्टूबर को पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में दो पर मामला दर्ज किया।

By Edited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 09:59 AM (IST)
एक माह में अवैध खनन के छह मामले, आठ आरोपितों में से सिर्फ दो ही काबू
आठ लोगों पर मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

मोगा, जेएनएन। जिला पुलिस द्वारा अक्टूबर में अभी तक अवैध खनन करने के बारे में छह मामलों में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सिर्फ दो लोगों को ही गिरफ्तार किया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। इन मामलों में थाना धर्मकोट पुलिस ने 3 अक्टूबर को मनदीप सिंह को अवैध खनन करने पर नामजद कर रेत से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद की। कोटईसे खां पुलिस ने 6 अक्टूबर को जगमीत सिंह को नामजद कर ट्रैक्टर -ट्राली बरामद की। सदर पुलिस ने 8 अक्टूबर को गुरविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह को नामजद किया, जिसमें गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गुरप्रीत फरार हो गया और आरोपित से दो ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त कीं।

loksabha election banner

धर्मकोट पुलिस ने 15 अक्टूबर को एक अज्ञात को नामजद कर दो ट्रैक्टर-ट्रालियां बरामद की। सदर पुलिस ने 18 अक्टूबर को शेर सिंह को गिरफ्तार किया तथा रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की। वहीं 26 अक्टूबर को धर्मकोट पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जांच अधिकारी सहायक थानेदार तरसेम सिंह ने बताया कि उनकी टीम 26 अक्टूबर की सायं करीब 3.30 बजे गांव मंजली में गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपित शेरपुर तायबां निवासी मुखत्यार सिंह व गांव मंजली निवासी खेम सिंह अपनी ट्राली में रेत भर रहे थे।

जब टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने एक पिकअप व रेत से आधी भरी ट्राली को कब्जे में ले लिया। फिलहाल उक्त छह मामलों में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर केवल दो लोगों को ही अवैध माइ¨नग के करने पर गिरफ्तार किया गया है। उधर, इस बारे में धर्मकोट थाना के एसएचओ गुलजिंदर पाल का कहना है कि अवैध खननन के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.