प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ छह गिरफ्तार
। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी,मोगा
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से प्रतिबंधित गोलियों और अवैध शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज किया है।
थाना कोट ईसे खां में तैनात सहायक थानेदार जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने दोलेवाला के बस अड्डे के पास गश्त के दौरान 270 प्रतिबंधित गोलियों समेत छिन्द्रपाल सिंह निवासी गांव मंदर को गिरफ्तार किया। थाना मैहना में तैनात सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव तलवंडी भंगेरिया के पास रविवार को गश्त करते हुए 12 बोतल अवैध शराब के साथ चरणजीत सिंह उर्फ रैंपी को गिरफ्तार किया। थाना समालसर में तैनात सहायक थानेदार गुरचरण सिंह ने बताया कि उन्होंने कस्बे में गश्त करते हुए 11 बोतल अवैध शराब बरामद करते हुए गुरप्रीत सिंह और मोनू निवासी समालसर को गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाते हुए सीआइए स्टाफ मोगा में तैनात सहायक थानेदार परमदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव महेश्वरी संधुआं के पास गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार लखविदर सिंह निवासी गांव ठेठर कलां जिला फिरोजपुर व सुमनदीप सिंह निवासी गांव सेखवां को हिरासत में लेकर 15 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं।
गांव सलीना के पास से 50 लीटर लाहन बरामद
वहीं थाना सदर में तैनात सहायक थानेदार सुखमिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव सलीना के पास गश्त करते हुए 50 लीटर लाहन के साथ गुरप्रीत सिंह निवासी सलीना को गिरफ्तार किया है। जिंदगी में कामयाब होने के लिए लक्ष्य तय करना जरूरी : भवदीप अगर हमें अपने जीवन में ऊंचाइयों को छूना है तो पहले हमें लक्ष्य तय करना होगा। उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समय भी निश्चित करना होगा। तभी ही जीवन में कुछ हासिल कर पाएंगे।
ये विचार सोच एक आशा की किरण की ओर से आनलाइन समर कैंप में भवदीप स्किल ट्रेनर ने बच्चों के समक्ष पेश किए। एनजीओ की प्रधान आशा अरोड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए दूसरा आनलाइन समर कैंप लगाया गया है जो कि 21 जून तक चलेगा। इसमें बच्चों को आशा अरोड़ा द्वारा योग, भवदीप कोहली द्वारा पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, सुनीता वधवा द्वारा ब्यूटी पार्लर, आस्था और मनी द्वारा डांस सिखाया जा रहा है। आशा अरोड़ा ने बताया कि पूजा मोंगा भी आनलाइन जुड़ कर बच्चों को अच्छी सेहत और अच्छी डाइट के बारे में जानकारी दे रही हैं। कैंप में मोगा शहर के अलावा बाहर से भी बच्चे भाग ले रहे हैं। कैंप में 60 बच्चों के अलावा एनजीओ के सदस्य स्वीटी ग्रोवर, अनु गुलाटी, अनुराधा, सरोज ग्रोवर, नीलम अरोड़ा, अनीता सिगला, किरण ग्रोवर भी भाग ले रहे हैं।