प्रतिबंधित गोलियों व अवैध शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार
जिला पुलिस ने 460 प्रतिबंधित गोलियों 50 लीटर लाहन और 43 पेटी अवैध शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार करकेस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी,मोगा
जिला पुलिस ने 460 प्रतिबंधित गोलियों, 50 लीटर लाहन और 43 पेटी अवैध शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार करकेस दर्ज किया है।
थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव इंदरगढ़ में सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित गोलियां बेचने के आरोप में बलविदर सिंह निवासी किशनपुरा को 210 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना निहाल सिंह वाला में तैनात सहायक थाना जसवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव दीना साहिब में 250 प्रतिबंधित गोलियों समेत गुरप्रीत सिंह निवासी दीना साहिब को काबू किया।
थाना अजीतवाल में तैनात सहायक थानेदार फैली सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान कार (पीबी11एन-7654) में सवार सुखविदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी पंडोरी हाल आबाद तखानवध को 43 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।वहीं, थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव भिडर खुर्द में 50 लीटर लाहन बरामद कर विक्रम सिंह निवासी भिडर खुर्द को काबू किया। इसी तरह थाना धर्मकोट में तैनात सहायक थानेदार चरण सिंह ने बताया कि उन्होंने 60 बोतल अवैध शराब समेत गुरमुख सिंह निवासी भिडर कलां को गिरफ्तार किया। थाना बाघापुराना में तैनात सहायक थानेदार कर्मजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिल (पीबी69एपी 7646) पर सवार बलदेव सिंह उर्फ सोनू निवासी जैमल वाला को 23 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोस्त पर लगाया मारपीट का आरोप रेलवे स्टेशन पर प्लेटी के पास सो रहे एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में भर्ती कश्मीरा
सिंह निवासी प्लेटी ने कहा कि वह मोगा के रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता है तथा वहां पर ही सो जाता है। सोमवार की रात्रि सिघावाला का रहने वाला उसका साथी उसके साथ सो गया। कुछ देर बाद आरोपित ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। उसे घायल अवस्था में मोगा के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। एमरजेंसी स्टाफ ने घायल को उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।