श्री चामुंडा देवी ट्रस्ट के सदस्यों ने किया झंडा पूजन
। मोगा धर्मशाला श्री चामुंडा देवी ट्रस्ट की ओर से माता रानी का झंडा पूजन और माता की चौकी का आयोजन माता चितपूर्णी मंदिर राम गंज रोड में किया गया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा
मोगा धर्मशाला श्री चामुंडा देवी ट्रस्ट की ओर से माता रानी का झंडा पूजन और माता की चौकी का आयोजन माता चितपूर्णी मंदिर राम गंज रोड में किया गया गया।
सर्वप्रथम पुजारी भूपेंद्र शर्मा ने श्री गणेश पूजा और ज्योति पूजा की। इसके उपरांत झंडे की पूजा करवाई गई। इसमें ज्योति प्रचंड विनीत गर्ग, गणेश पूजा विजय सिगला और जोगिन्दर पाल जिदल ने की झंडा पूजन विनोद गोयल व नवीन ग्रोवर ने परिवार सहित किया। श्री चामुंडा देवी ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने मां भगवती के दरबार में विश्व की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगल कामना की। भजन गायक साहिल वर्मा, अमन शर्मा, विकास विक्की ने मेला मैया दा आंदा है हर साल, सोहना सजा है तेरा दरबार भवानी, मेनू तेरा ही भरोसा झंडे वालिये ..आदि भेंटों के गुणगान से खूब रंग बिखेरा आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान विजय सिगला ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महंत विजय कुमार, अशोक गोयल शाम सिंह, परवीन काला, राज कुमार, शिव मित्तल, मनदीप मदान,परवीन पप्पू, पवन सिगला हाजिर थे।