Move to Jagran APP

शमशेर सिंह बने जिला इंटक के उपाध्यक्ष

जिला इंटक के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने मंगलवार को असंगठित भट्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शमशेर सिंह को इंटक का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 10:20 PM (IST)
शमशेर सिंह बने जिला इंटक के उपाध्यक्ष
शमशेर सिंह बने जिला इंटक के उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी,मोगा

loksabha election banner

जिला इंटक के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने मंगलवार को असंगठित भट्ठा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष शमशेर सिंह को इंटक का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस मौके पर प्रदेश इंटक महासचिव दविदर सिंह जौड़ा व प्रदेश यूथ इंटक महासचिव प्रवीण कुमार शर्मा उपस्थित थे। इंटक नेताओं व वर्करों ने नवनियुक्त जिला इंटक उपाध्यक्ष शमशेर सिंह को सम्मानित किया। जिला इंटक के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि इंटक कांग्रेस विचारधारा वाली राष्ट्रीय स्तरीय मजदूर मुलाजिम संगठन है जिसकी 3.30 करोड़ सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इंटक में मेहनती वर्करों को बनता मान-सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर अशोक कालिया, मदन लाल बोहत, सुरेन्द्र कुमार छिदा, प्रीतम सिंह बिल्लू, लवदीप सिंह लाडी सरपंच, सुखमन्द्र सिंह, नंद लाल जैदका, प्रकाश चंद, धर्मेन्द्र सिंह, मंगत सिंह मंगा,मेजर सिंह लंडेके, पुरुषोत्तम लाल, राजेश चोपड़ा, विजय छपरी, अनिल जादा, बलजीत सिंह मैहना, संतोख सिंह सहित काफी संख्या में जिला इंटक के कार्यकर्ता उपस्थित थे। तीन दिवसीय मेडिकल कैंप कल से सुख नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक मोगा की ओर से तीसरा फ्री होम्योपैथिक कैंप दशमेश नगर में 18, 19 व 20 मार्च को लगाया जा रहा है। डा. पवनदीप कौर व जुगराज सिंह ने कहा कि कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन फोन पर करवाई जा सकती है। इस कैंप में महिलाओं की बीमारियों, बच्चेदानी की रसौली, महामारी में कोई समस्या, महिलाओं व पुरुषों की सामान्य बीमारियों का चेकअप किया जाएगा तथा एक सप्ताह की दवाई मुफ्त दी जाएगी। कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले मरीजों को इलाज में आगे की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने मरीजों को मास्क पहनकर आने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.