Move to Jagran APP

सेवक राम नगर निगम आफिसर्स इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष बने

मोगा नगर निगम आफिसर्स इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक निगम परिसर में चेयरमैन बलजीत सिंह ढिल्लों व अध्यक्ष गुरचरण सिंह मस्ताना की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 11:55 PM (IST)
सेवक राम नगर निगम आफिसर्स इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष बने
सेवक राम नगर निगम आफिसर्स इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष बने

संवाद सहयोगी, मोगा

prime article banner

नगर निगम आफिसर्स इंप्लाइज एसोसिएशन की बैठक निगम परिसर में चेयरमैन बलजीत सिंह ढिल्लों व अध्यक्ष गुरचरण सिंह मस्ताना की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह गिल, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष सिकदर डुलगच, सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष सतपाल चांवरिया, महासचिव सुखपाल सौदा, सीवरेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सतपाल अंजान, महासचिव मंगत राम, सफाई सेवक यूनियन के जिला चेयरमैन सुरेश करौतिया तथा आफिसर्स इंप्लाइज एसोसिएशन के समूह सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष गुरचरण सिंह मस्ताना की सेवानिवृत्ति आगामी 31 अक्टूबर को होने के चलते अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें सेवक राम फौजी को आफिसर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।

इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सेवक राम फौजी ने एसोसिएशन के बाकी पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें गुरचरण सिंह मस्ताना सरपरस्त, बलजीत सिंह ढिल्लों चेयरमैन, सुरजीत सिंह आहलूवालिया व लोकेश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित कुमार उपाध्यक्ष, रवि कुमार चांवरिया महासचिव, सुनील कुमार कैशियर, जगजीत सिंह प्रेस सचिव तथा दमनदीप सिंह, रविदर सिंह वालिया, रविदर सिंह मक्कड़, तरणपाल व पाल कौर इंस्पेक्टर को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।

इस मौके पर सर्बजीत सिंह मान, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, वाटर सप्लाई के सुपरिटेंडेंट दविदर, इंस्पेक्टर बेअंत कौर, जसवीर कौर, नरेश कुमार, रितेश कुमार, निरंजन सिंह, जतिदर कुमार, परमजीत कौर, शाम सिंह, रोहित कुमार, कुलवंत राय, बेलदार कर्मचारी यूनियन के नरोत्तम बोहत, अजय चांवरिया, रिपी राजपूत, रिकू डुलगच, सीया राम, भजन सिंह, अमरीक सिंह, मनदीप सिंह, संजय कुमार व राम प्रकाश आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.