Move to Jagran APP

सत नाम वाहेगुरु, नानक आया.. के जयकारो से गूंजा शहर

मोगा लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव के पवित्र आगमन पर्व के उपलक्ष्य में महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा काहन कौर मेन बाजार से आरंभ हुआ। पांच निशान साहिब व पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन में जहां बेंड बाजे के कलाकारों द्वारा गुरु की महिमा का गायन किया जा रहा था वहीं संगत व कीर्तनी जत्थों द्वारा सतनाम वाहेगुरु नानक आया-नानक आया मिट्टी धुंध जग चानन होया सतगुरु नानक परगटया उचा दर बाबे नानक दा जय जयकार करे सब कोई जैसे शबदों का गायन किया जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 05:59 AM (IST)
सत नाम वाहेगुरु, नानक आया.. के जयकारो से गूंजा शहर
सत नाम वाहेगुरु, नानक आया.. के जयकारो से गूंजा शहर

तरलोक नरूला, मोगा

loksabha election banner

लोकल गुरुपर्व कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव के पवित्र आगमन पर्व के उपलक्ष्य में महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा काहन कौर मेन बाजार से आरंभ हुआ। पांच निशान साहिब व पांच प्यारों की अगुआई में नगर कीर्तन में जहां बेंड बाजे के कलाकारों द्वारा गुरु की महिमा का गायन किया जा रहा था, वहीं संगत व कीर्तनी जत्थों द्वारा सतनाम वाहेगुरु, नानक आया-नानक आया, मिट्टी धुंध जग चानन होया सतगुरु नानक परगटया, उच्चा दर बाबे नानक दा, जय जयकार करे सब कोई जैसे शबदों का गायन किया जा रहा था।

नगर कीर्तन में रणजीत नेशनल गतका अखाड़ा द्वारा गतके के जौहर दिखाए जा रहे थे। बोले सो निहाल के जयकारों से शहर की फिजा गूंज रही थी। भक्तों में नगर कीर्तन के दर्शनों के प्रति आस्था का सैलाब था। वही नगर कीर्तन का रास्ता साफ करने वाली महिलाएं भी रास्ते की सफाई करने व दरी बिछाने में जुटी थी।

बेंड की धुनों से नगर कीर्तन की गरीमा बढ़ाई जा रही थी। नगर कीर्तन में एक्टिविटी करो फिट रहो का संदेश देते बच्चे स्केटिग का आनंद ले रहे थे। स्त्री सत्संग सभा, लोकल गुरुपर्व कमेटी महिला जत्था, नाम देव गुरुद्वारा महिला जत्थे द्वारा शबदों का गायन किया जा रहा था।

बता दें कि पांच प्यारो की अगुआई में नगर कीर्तन गुरुद्वारा बीबी काहन कौर से आरंभ हुआ। विशेष रूप में उपस्थित पूर्व शिक्षा मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने नतमस्तक होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन शाम लाल चौंक, मेन बाजार, मैजिस्टिक रोड, दत्त रोड, गुरुद्वारा कलगीधर, जीटी रोड, अकालसर रोड, गुरुद्वारा नाम देव भवन, गुरुद्वारा राजपूता राम गंज, मेन बाजार, प्रताप रोड, चैंबर रोड, पुरानी दाना मंडी, रेलवे रोड से होता हुआ गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने नगर कीर्तन की परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा इत्र की स्प्रे व फूलो की वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाई लखवीर सिंह, राजपाल सिंह, बलजीत सिंह, गुरप्रीतम सिंह चीमा, प्रेस सचिव बलविदर सिंह सहगल, गुरसेवक सिंह, गुरदेव सिंह, बलजिदर सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, अमरीक सिंह, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, बलविदर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.