Move to Jagran APP

अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया नवदुर्गा का पूजन

। अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में लोहड़ी के उपलक्ष्य में नवदुर्गा का पूजन और संकीर्तन करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 04:01 PM (IST)
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया नवदुर्गा का पूजन
अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में किया नवदुर्गा का पूजन

संवाद सहयोगी, मोगा

prime article banner

अनंतेश्वर महादेव शिव मंदिर में लोहड़ी के उपलक्ष्य में नवदुर्गा का पूजन और संकीर्तन करवाया गया। सर्वप्रथम दरबार में विश्व हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार गौड़ ने परिवार सहित गणपति पूजन और नव ग्रह पूजन किया। इसके बाद माता के दरबार में सर्वभले की प्रार्थना और ज्योति प्रचंड की।

महिला संकीर्तन मंडल की ओर से गणपति आराधना करके सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कीर्ति शर्मा, दीक्षा, धनिष्ठा, खुशप्रीत कौर, वंदना मखीजा,श्वेता अरोड़ा ने मइया दे दरबार कंजकां खेडदीयां, सोहना सजा तेरा दरबार भवानी, राम जी के पास हनुमान नहीं होते राम जी के पूरे काम नहीं होते, गणपति कृपा करो मेरे दूर करो विकार गणपति कृपा करो, वीर हनुमाना अति बलधामा राम नाम रटीओ रे मेरे मन वसीयो रे.आदि भजनों से भक्ति रस बिखेरा।

कथा करते पंडित राजेश गौड़ ने बताया कि हमें अपने त्योहारों को एक साथ मिलकर मनाना चाहिए। इससे प्रेम प्यार की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति मन में बसे विकारों को दूर करती है। हमें नवदुर्गा के अलग अलग रूपों का पूजन करना चाहिए। इस अवसर पर सुदेश अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, कमलेश बांसल, दीक्षा शर्मा, रोहित बंसल, धनिष्ठा शर्मा, हरगोविद गौड़ के अलावा अन्य हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.