माता चितपूर्णी मंदिर में भक्तों ने की मां दुर्गा की स्तुति
। माता चितपूर्णी मंदिर राम गंज में भक्तों ने मां दुर्गा की स्तुति की। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पुजारी भूपेंद्र गौतम की अगुआई में पूजन किया।
संवाद सहयोगी, मोगा
माता चितपूर्णी मंदिर राम गंज में भक्तों ने मां दुर्गा की स्तुति की। सर्वप्रथम समस्त सदस्यों ने पुजारी भूपेंद्र गौतम की अगुआई में पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में ज्योति प्रचंड की।
महिला मंडल द्वारा तेरे नाम का रंग ऐसा चड़िया मां, तेरे भक्त ने तेरा पल्ला फडिया मां., मेरी शेरां वाली मां सबदे दुखड़े हरती है, रंग बरसे दरबार मात तेरे रंग बरसे. आदि भजनों के माध्यम से मां भगवती का गुणगान किया। पंडित भूपिदर गौतम ने बताया कि माता दुर्गा की हमें पूजा करनी चाहिए। इससे सुख की प्राप्ति होती है। माता की भक्ति से रोग, शोक नष्ट होते हैं और आयु, यश व बल की वृद्धि होती है। पंडित भूपेंद्र गौतम ने बताया कि हमें रोजाना दुर्गा स्तुति करके भजनों का गायन करना चाहिए। ऐसा करने से नवदुर्गा अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण करती है। भक्तों के कष्टों को दूर करती है। इस दौरान संतोष सिगला, मूर्ति देवी, उमा, मीनू, डिम्पल, गणेश शर्मा आदि ने सामूहिक रूप में श्री सुंदरकांड का पाठ किया।