गर्ल्स हॉस्टल को करवाया सैनिटाइज
सत्य साई मुरलीधर कॉलेज के जवाहर नगर स्थित गर्ल्ज कॉलेज में अग्रवाल समाज सभा की टीम ने सैनिटाइज किया गया। इसके तहत हॉस्टल के सभी कमरों हॉल वाशरूम आदि में सैनिटाइजर स्प्रे किया।
संवाद सहयोगी, मोगा : सत्य साई मुरलीधर कॉलेज के जवाहर नगर स्थित गर्ल्ज कॉलेज में अग्रवाल समाज सभा की टीम ने सैनिटाइज किया गया। इसके तहत हॉस्टल के सभी कमरों, हॉल, वाशरूम आदि में सैनिटाइजर स्प्रे किया। सभा द्वारा हॉस्टल में रह रही छात्राओं व अन्य स्टाफ को कोरोना नामक महामारी के बारे में बताया गया। कॉलेज के फाइनांस सेक्रेटरी विनोद जिदल ने अग्रवाल समाज सभा द्वारा किए इस समाज सेवी कार्य की सराहना की। उन्होंने सभा को हॉस्टल में ही रहने को प्रेरित किया। किसी भी समान की जरूरत हो तो वह वार्डन से ही मंगवाए। समय समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करे। अपने हाथों को भी धोते रहे। फिजिकल दूरी बनाए रखे। डॉ. अजय कांसल ने कहा कि सभा इस महामारी के संकट में समाज के हर क्षेत्र में लोगो की मदद कर रही है। इस अवसर पर विनोद जिदल, मनप्रीत कौर, डॉ. गरिमा, डॉ. पूजा, डॉ. साक्षी, डॉ. दीया , डॉ.अनीता, वार्डन मनप्रीत कौर, सभा के डॉ.अजय कांसल, हरीश कांसल, ऋषिराज गर्ग, तरुण बांसल, सतीश गर्ग, प्रियव्रत हाजिर थे।