Move to Jagran APP

आक्सफोर्ड स्कूल में किया शहीदों को नमन, क्रिसमस पर्व मनाया

आक्सफोर्ड स्कूल एक ऐसा विद्यालय है जो विद्यार्थियों को हर धर्म का आदर करने की प्रेरणा देता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Dec 2021 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Dec 2021 05:11 PM (IST)
आक्सफोर्ड स्कूल में किया शहीदों को नमन, क्रिसमस पर्व मनाया
आक्सफोर्ड स्कूल में किया शहीदों को नमन, क्रिसमस पर्व मनाया

संवाद सहयोगी, मोगा : आक्सफोर्ड स्कूल एक ऐसा विद्यालय है जो विद्यार्थियों को हर धर्म का आदर करने की प्रेरणा देता है। इसी के अंतर्गत बच्चों को क्रिसमस डे का महत्व समझाने के लिए क्रिसमस ट्री को सजाया गया। वहीं बच्चों को शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ शहीदों के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। समागम के दौरान क्रिसमस डे की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य पर बच्चों द्वारा डांस किया गया। बच्चों की तरफ से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए क्रिसमस से संबंधित अलग-अलग चीजें बनाई गई जैसे कि क्रिसमस कार्ड, सेंटा क्लाज, टोपियां, स्नो मैन आदि। वहीं चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने एक अनोखी पहल करते हुए स्कूल के शिक्षण स्तर को ऊंचा उठाते हुए सारी कक्षाओं को पहले ही इंटरेक्टिव पैनल्स का तोहफा दिया। बच्चों को चार साहिबजादों की शहादत को याद करवाते हुए 'चार साहबजादे' फिल्म दिखाई गई। बच्चों ने चेयरमैन का दिल से धन्यवाद किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.