गोपाल गांशाला मंदिर में भक्तों ने किया रुद्राभिषेक
। गोपाल गोशाला मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और सर्वभले की कामना की।
संवाद सहयोगी, मोगा
गोपाल गोशाला मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और सर्वभले की कामना की। मुख्य यजमान सतीश गुप्ता,अनिता गुप्ता, रजनी गुप्ता, पूजा बजाज और पंडित कपिल भारद्वाज आदि ने अभिषेक किया।
पंडित पवन कौशिक ने अभिषेक करवाते हुए बताया कि रुद्राभिषेक से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा बहुत फलदायी है। पंडित पवन कौशिक ने बताया कि रुद्राष्टाध्याई द्वारा भगवान शिव का अभिषेक करने से मनुष्य को चारों पुरुषार्थ की प्राप्ति होती है और महादेव इससे अति प्रसन्न होते हैं। रुद्राष्टाध्याई भगवान शिव का ही शब्दमय स्वरूप है। जो भी श्रद्धालु भगवान शिव का रुद्राभिषेक दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, गन्ने का रस आदि से करता है उसका कल्याण होता है। भगवान शिव की महिमा बड़ी अपार है इसीलिए इनको भोलेनाथ भी कहा गया है।