रिटायर्ड रेवेन्यू इंप्लाइज एसोसिएशन ने वर्चुअल बैठक में समस्याओं पर की चर्चा
रिटायर्ड रेवेन्यू इंप्लाइज यूनियन की बैठक प्रधान अशोक कुमार वर्मा ने की बैठक।
संवाद सहयोगी, मोगा : रिटायर्ड रेवेन्यू इंप्लाइज यूनियन की बैठक प्रधान अशोक कुमार वर्मा ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विचार विमर्श की गई कि समूचे पंजाब के कानूनेगो, पटवारी, डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों के बहुत से रिटायर्ड कर्मचारियों के मेडिकल बिल डायरेक्टर लैंड रिकार्ड पंजाब, जालंधर के कार्यालय में कई महीनों से पेंडिग पड़े हैं। इस का कारण है कि पंजाब सरकार द्वारा अपेक्षित फंड इस दफ्तर को जारी नहीं किया गया। एसोसिएशन पंजाब सरकार से जोरदार मांग करती है कि इन बिलों की बनती राशि बिना किसी देरी से तुरंत जारी करें, जिससे कई महीनों से बकाया पड़े मेडिकल बिलों की अदायगी हो सके। इस मौके पर एसोसिएशन के साथियों ने सरपरस्त पाल सिंह संधू रिटायर्ड नायब तहसीलदार, परमजीत सिंह रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट माल, पुरुषोत्तम लाल शर्मा रिटायर्ड नायब तहसीलदार, जनरल सचिव भूषण गोयल, खजांची जतिदर पाल सिंह नारंग, पूर्व प्रधान कानूनगो एसोसिएशन पंजाब दिलबाग सिंह गिल, रिटायर्ड नायब तहसीलदार सुरिदर सिगला, रिटायर्ड कानूनगो रूप सिंह, मित्र प्रधान बलविदर सिंह, परमजीत सिंह सिद्धू, पवित्र सिंह भिडर, सुखचैन सिंह गिल, पूर्व सदर कानूनगो शीतल कुमार शर्मा, प्रेस सचिव कृष्ण सिंह कटारिया, जत्थेबंदक सचिव बख्तावर सिंह, द़फ्तरी सचिव शिदर सिंह लंडे, जसविदर सिंह रिटायर्ड कानूनगो, दर्शन चंद शर्मा, कुलदीप कुमार शर्मा, हरबंस सिंह बराड़, हरी सिंह, गुरदेव सिंह आदि रिटायर्ड पटवारी उपस्थित थे।