गेहूं की फसल पर चलाया हल, केस
गांव मीनियां में जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गेहूं की फसल पर हल चलाने से रोकने पर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव मीनियां में जमीन पर कब्जा करने की नीयत से गेहूं की फसल पर हल चलाने से रोकने पर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि अवतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव मीनिया ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि उसके पास 25 एकड़ जमीन है, जब वह रात को करीब साढ़े 7 बजे अपने खेत में चक्कर लगाने गया तो दर्शन सिंह पुत्र राम सिंह, जसप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह, जगदीप सिंह पुत्र बहादर सिंह, दुर्लभ सिंह पुत्र बंत सिंह और जुझार सिंह पुत्र बंत सिंह गांव मीनिया ने उस की जमीन पर कब्जा करने की नीयत के हल चला गेंहू का फसल को हल से नष्ट कर दिया। जब उसने आरोपितों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दीं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना बधनी कलां में मामला दर्ज कर लिया है।