नौ सौ आवारा कुत्तों की नसबंदी
मोगा शहर में घूमते आवारा कुत्तों की समस्या का पक्का हल करने के लिए नगर निगम द्वारा ऐसे कुत्तों की नसबंदी करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा शहर में पालतू कुत्तों की रजिस्ट्रेशन का काम भी जारी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
शहर में घूमते आवारा कुत्तों की समस्या का पक्का हल करने के लिए नगर निगम द्वारा ऐसे कुत्तों की नसबंदी करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा शहर में पालतू कुत्तों की रजिस्ट्रेशन का काम भी जारी है। वहीं शहर में अभिी तक नौ सौ कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। नसबंदी काम के लिए स्थानीय बुक्कन वाला रोड पर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में की जा रही है। यह जानकारी नगर निगम कमिश्नर अनीता दर्शी ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस काम के लिए मध्य प्रदेश की भिडी ऋषि पशु कंपनी के साथ नगर निगम द्वारा ककार किया गया है। इसके तहत कंपनी की तरफ से शहर में घूमते आवारा कुत्तों को पकड़ा जाता है और नसबंदी करने के बाद वहीं छोड़ा जाता है, जहां से पकड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में 30 पिजरे बनाए गए हैं। कंपनी की टीमें से तरफ से रोजाना कुत्ते पकडे़ जा रहे हैं।
अनीता दर्शी ने शहर निवासियों से अपील की है कि वे अपने पालतू कुत्तों की नगर निगम के पास रजिस्ट्रेशन करवा लें, ताकि उनको बाद में किसी भी तरह की परेशानी न आए । इस बारे में नगर निगम के मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह से 82889-98189 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह यदि किसी को आवारा कुत्तों के बारे में समस्या है, तो वे 70175-25560 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी होने से लोगों को इनकी बढ़ती संख्या से निजात मिलेगी।