Move to Jagran APP

भारत माता मंदिर में नववर्ष पर संकीर्तन का किया आयोजन

भारत माता मंदिर में रामायण प्रचार मंडल द्वारा नववर्ष के आगमन पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। दरबार में प्रधान पवन सिगला सोहन लाल मित्तल एवं समस्त सदस्यों ने पूजन कर ज्योति प्रचंड की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 10:40 PM (IST)
भारत माता मंदिर में नववर्ष पर संकीर्तन का किया आयोजन
भारत माता मंदिर में नववर्ष पर संकीर्तन का किया आयोजन

संवाद सहयोगी, मोगा : भारत माता मंदिर में रामायण प्रचार मंडल द्वारा नववर्ष के आगमन पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। दरबार में प्रधान पवन सिगला, सोहन लाल मित्तल एवं समस्त सदस्यों ने पूजन कर ज्योति प्रचंड की। सामूहिक रूप में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ किए। महेश चोपड़ा एंड पार्टी द्वारा भजनों का गायन किया। समागम में प्रभु राम का भव्य दरबार आस्था का केंद्र रहा। महेश चोपड़ा ने मेरे राम जी करेंगे बेड़ा पार दासी मन काहे को डरे, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, जैसे भजनों का गायन कर भक्ति रस बिखेरा। सोहन लाल मित्तल ने बताया कि मंडल द्वारा हर महीने अलग-अलग गोशालाओं में हरा चारा डाला जाता है। वहीं तूड़ी की सहायता भी की जाती है। आरती उपरांत सभा को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भजन गायक महेश चोपड़ा को मंडल की ओर से सम्मानित किया गा। इस दौरान सोहन लाल मित्तल, पवन कुमार सिगला, यशपाल ग्रोवर, प्रितपाल अरोड़ा, रविदर गोयल सी ए, विजय कुमार, यशपाल ग्रोवर, सोहन लाल, कृष्ण चंद, सुमन कांत विज, सुनील जैन, परवीन सिगला, सुरिदर अग्रवाल, दीपक जयसवाल, अशोक बेरी, ललित गुप्ता, रतन लाल, प्रितपाल, जोगिदर पाल, संजय कुमार, मास्टर कृष्ण चंद, मास्टर दर्शन गुप्ता, के अलावा अन्य हाजिर थे।

loksabha election banner

श्री रामायण प्रचार मंडल ने करवाया सत्संग

मोगा : श्री रामायण प्रचार मंडल ने कृष्णा मंदिर मोगा में सरबत के भले एवं कोरोना महामारी के खात्में के लिए नए साल की पूर्व संध्या पर सत्संग का आयोजन किया गया। सबसे पहले सुंदर कांड के पाठ के भोग डाले गए। उसके बाद लखविदर सिंह लखा ने 'रंग बरसे दरबार मय्या जी तेरे रंग बरसे' भजनों के माध्यम से भक्ति रस बिखेरा। जतिन मुरली ने रामायण की चौपाइयों से सारे पंडाल को मंत्रमुग्ध कर दिया। नरेश शर्मा ने 'नी में दूध काहदे नाल रिडकां चाटी चों मधानी ले गिया' भजन गाकर भक्तजनों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समागम की समाप्ति पर लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष ओपी कुमार ने बताया कि ऐसे ही सत्संग और श्री राम जी के पदचिन्हों पर चलने के लिए मंडल द्वारा प्रेरित किया जाता रहेगा। इस अवसर पर चेयरमैन एमएम बेरी, पवन गर्ग, राजेश जिदल, कमल सेठी, नीरज, रजिदर सचदेवा, सुखविदर शर्मा, हरजीत सिंह, लवली आदि सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.