रमन बने फोटोग्राफर एसोसिएशन अध्यक्ष
पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से रमन कौशल को अध्यक्ष जोन में राज सेठी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संस, मोगा : पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से रमन कौशल को अध्यक्ष, जोन में राज सेठी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष रमन कौशल ने कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस दौरान फिरोजपुर, फाजिल्का, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट की टीमों का भी गठन किया गया। इसके साथ ही पांच जिलों के एक जोन की टीम भी बनाई गई जो फोटोग्राफरों की समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ नई तकनीक के बारे में जानकारी मुहैया करवाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि फोटोग्राफी का भविष्य अच्छा है, जल्द ही फोटोग्राफी के नए उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। इस दौरान नवनियुक्त सदस्यों को हार डालकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरनाम सिंह शेरपुर, सचिव रणधीर सिंह, जिला मोगा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, डेलिगेट सुरेन्द्र सिगला, कैशियर राकेश सिगला उपस्थित थे।