46वीं बार रक्तदान कर मनाया जन्मदिन
यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रभारी संजीव नरूला ने गत दिवस मित्तल ब्लड बैंक में 46वीं बार रक्तदान करके अपना जन्मदिन मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 10:15 PM (IST)
संस, मोगा : यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रभारी संजीव नरूला ने गत दिवस मित्तल ब्लड बैंक में 46वीं बार रक्तदान करके अपना जन्मदिन मनाया। रक्तदान करते संजीव नरूला को अरोड़ा महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पिटू, जिला अध्यक्ष विजय मदान, सरपरस्त प्रेमचंद, यूथ सिटी अध्यक्ष कमल सचदेवा व समूह सदस्यों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते कहा कि रक्तदान महादान है। यूथ अरोड़ा महासभा के पंजाब प्रभारी संजीव नरुला ने कहा कि रक्तदान करने का शौक उन्हें बचपन से ही था। इसी सपने को साकार करने के लिए वह 18 वर्ष से भी कम उम्र में रक्तदान करने लग गए थे। इस अवसर पर दिनेश कटारिया, हनी मंगा, प्रदीप नरुला व सभा के सदस्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें