दुख-दर्द में न खोएं धैर्य : प्रदीप बजाज
मोगा श्री राम शरणम् आश्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा
श्री राम शरणम् आश्रम में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साधक श्रद्धापूर्वक पहुंचे। इस दौरान प्रार्थना सभा के आरंभ में नीना खुराना ने धुन दीना बंधु दीनानाथ नाव मेरी तेरे हाथ का गायन किया। इसके बाद आश्रम के भजन गायकों ने भजनों का गायन किया। परी जिदल ने भजन मेरे हृदय से सतगुरु नाम लिख दे, मन मंदिर दे विच राम नाम लिख दे गाया। गगन गर्ग ने गुरु मेरी पूजा गुरु गोविद व निधि गोयल ने भजन कर्मो की रेखा न्यारी रे न्यारी रे.. गाकर समां बांधा।
इस अवसर पर प्रार्थना सभा का संचालन कर रहे आश्रम के मुख्य सेवादार प्रदीप बजाज ने कहा कि कैसी भी विकट परिस्थिति हो, कितना भी दुख-दर्द व कष्ट आए एक साधक को कभी विचलित नहीं होना चाहिए, कभी धैर्य नहीं खोना चाहिए। कभी साहस नहीं छोड़ना चाहिए। जब सब सहारे छूट जाते हैं, तो परमेश्वर नाम का सहारा सदा सहायक होता है, जो हमारा साथ देता है। वर्तमान के इस दौर में हमें घबराना नहीं बल्कि सजग और सतर्क रहना है।
परिवार के प्रति बाकी जिम्मेदारियां निभाते हुए परमेश्वर के जिस राम नाम की ओट ली है, राम नाम का सहारा लिया है, उस नाम की और अधिक कमाई करनी है। दरबार के प्रति व गुरु चरणों के प्रति अपने ड्यूटी निभानी है। उन्होंने सभी साधकों से प्रार्थना की है कि आश्रम में सभी मास्क पहन कर अकं व शारीरिक दूरी का अवश्य अवश्य पालन करे । प्रार्थना सभा का समापन आते भी राम बोलो, जाते भी राम बोलो के साथ किया गया।