चंगरा के हमलावरों को पुलिस करे गिरफ्तार अन्यथा होगा प्रदर्शन : गर्ग
मोगा बजरंग दल हिदुस्तान की एक बैठक पंजाब उपाध्यक्ष विकास गर्ग व जिला इंचार्ज सोनू अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सोनू अरोड़ा ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेके चंगरा पर पिछले महीने कुछ लोगों ने हमला किया था।
संवाद सहयोगी, मोगा
बजरंग दल हिदुस्तान की एक बैठक पंजाब उपाध्यक्ष विकास गर्ग व जिला इंचार्ज सोनू अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सोनू अरोड़ा ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेके चंगरा पर पिछले महीने कुछ लोगों ने हमला किया था। इस बारे में 14 जुलाई को चब्बेवाल पुलिस स्टेशन, जिला होशियारपुर में एक एफआइआर दर्ज की गई। इसमें 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बारे में उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर सात दिन में आरोपितों की गिरफ्तारी न हुई, तो बजरंगदल हिदुस्तान प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। ऐसे में इसकी जिम्मेदारी जिला पुलिस व प्रशासन की होगी।
सोनू अरोड़ा ने कहा कि बजरंग दल हिदुस्तान सदा गोरक्षा व हिंदू धर्म के साथ खड़ा है। मगर, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला होना निदनीय है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, महासचिव कमल कुमार, गौतम, विकास कालड़ा व सुशांत नागपाल आदि उपस्थित थे।