Move to Jagran APP

परमिदर सैंभी भाजपा बीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

मोगा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने भाजपा पिछड़ा वर्ग (बीसी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर परमिदर सिंह सैंभी की नियुक्ति की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 06:06 AM (IST)
परमिदर सैंभी भाजपा बीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त
परमिदर सैंभी भाजपा बीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

संवाद सहयोगी, मोगा

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने भाजपा पिछड़ा वर्ग (बीसी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर परमिदर सिंह सैंभी की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिदर बिट्टा के साथ हुए विचार-विमर्श के बाद की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का यही दृष्टिकोण संगठन में दिखाई देगा। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उनकी भलाई के लिए काम किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा के सभी अग्रणी संगठनों, मोर्चो व सेलों का गठन कर समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीयकरण करना है। जितने ज्यादा कार्यकर्ताओं के पास जिम्मेदारी होगी, वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए उतना ही बेहतर काम लोगों के बीच कर सकेंगे। लोगों की आवाज बनेंगे।

इस अवसर पर सैंभी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पार्टी की रीति-नीति के आधार पर ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने उन पर जो भरोसा किया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जल्द ही वह बीसी मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा कर मोर्चा को सक्रिय करेंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा विनय शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष परमिदर सिंह सैंभी का मुंह मीठा कराया एवं सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर महामंत्री सरदूल कंग, बोहड़ सिंह, उपाध्यक्ष मुनीश मेनराय, एडवोकेट सुनील गर्ग, कुलवंत राजपूत, कार्यालय सचिव जतिदर चड्ढा, प्रचार सचिव रमन गांधी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल गर्ग, साजन सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.