परगट सिंह बने भाकियू कादियां ब्लाक मोगा-दो के अध्यक्ष
। नेचर पार्क में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कादियां की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी,मोगा
नेचर पार्क में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कादियां की बैठक जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई। इसमें महासचिव गुलजार सिंह घलकलां व वित्त सचिव गुरबचन सिंह चन्नूवाला विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस दौरान यूनियन के ब्लाक मोगा-दो का चुनाव किया गया। परगट सिंह महेशरी को नए ब्लाक अध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस दौरान परगट सिंह को नए अधिकार दिए गए। सुखदीप सिंह को महासचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त सदस्यों को निर्मल सिंह मानूके, गुलजार सिंह घलकलां ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच इकबाल सिंह गलोटी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर रशपाल सिंह, दर्शन सिंह रौली, गुरजंट सिंह गगड़ा, जगदीश, हरपाल सिंह महेशरी, गुरसेवक सिंह गगड़ा, चमकौर सिंह गगड़ा, दविदर सिंह, गुरजंट सिंह चीमा, मेजर सिंह, जसवीर सिंह, दर्शन सिंह, गुरविदर सिंह महेशरी, गुरप्रीत सिंह गलोटी, मलकीत सिंह थम्मनवाला, गुरदेव सिंह, रंजीत सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे। काउंट सीजर मैटी की 125वीं बरसी पर रक्तदान कैंप कल इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डाक्टर्स मेडिकल एसोसिएशन पंजाब की बैठक चेयरमैन डा. जगतार सिंह सेखों की अध्यक्षता में डा. छिदर सिंह कलेर की देखरेख में हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता काउंट सीजर मैटी की 125वीं बरसी पर उनको याद करते हुए तीन अप्रैल को सरकारी अस्पताल में सेहत विभाग के सहयोग से रक्तदान कैंप लगाया जाएगा। इस बैठक में महासचिव जगमोहन सिंह, उपाध्यक्ष जसविदर सिंह, डायरेक्टर मनप्रीत सिंह, कैशियर डा. अनिल अग्रवाल, प्रैस सचिव डा. दरबारा सिंह भुल्लर, सोशल सचिव डा. राजवीर सि रौंता, आफिस सचिव डा. कमलजीत कौर सेखों, डा. जगजीत सिंह गिल उपस्थित थे।