दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक घायल, एक नामजद
मोगा कोटइसे खा पुलिस ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाच अधिकारी सहायक थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि इस बारे में शिकायत गाव नेहालगढ़ के रहने वाले स्वर्ण सिंह ने दी है।
संवाद सहयोगी, मोगा
कोटइसे खा पुलिस ने मोटरसाइकिल से टक्कर मारने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाच अधिकारी सहायक थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि इस बारे में शिकायत गाव नेहालगढ़ के रहने वाले स्वर्ण सिंह ने दी है। स्वर्ण सिंह ने बताया है कि सोमवार सायं उसका भाई बलवीर सिंह (55 साल) अपने मोटरसाइकिल पीबी-29पी-4678 पर गाव दोलेवाला की ओर जा रहा था। इस दौरान आरोपित गाव दोलेवाला का रहने वाले विजय सिंह ने अपने मोटरसाइकिल से उसके भाई को टक्कर मार दी। इससे स्वर्ण सिंह घायल हो गया। जिसे मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।