चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी ताकत
चुनाव प्रचार अंतिम दिन सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह आखिरी दिन वार्ड-42 से शिअद प्रत्याशी गौरव गुड्डू के समर्थन में चुनाव प्रचार में दिखे
जागरण संवाददाता, मोगा : चुनाव प्रचार अंतिम दिन सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी। पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह आखिरी दिन वार्ड-42 से शिअद प्रत्याशी गौरव गुड्डू के समर्थन में चुनाव प्रचार में दिखे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल सेठी ने भी वार्ड-20 में पार्टी प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ सोनू अरोड़ा के लिए कैंप कर लिया है। वे भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ सोनू अरोड़ा के लिए रामगंज क्षेत्र में घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं, वार्ड-20 से कांग्रेस प्रत्याशी अंजू सिगला के लिए कांग्रेस विधायक डा. हरजोत कमल ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने रामा कालोनी में पार्टी प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। अकाली दल के हलका प्रभारी बरजिदर सिंह बराड़ मक्खन ने गीता कालोनी क्षेत्र में वार्ड-42 से पार्टी प्रत्याशी बरजिदर सिंह बराड मक्खन के वोट मांगे। उधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता मोहनलाल सेठी ने अब मोगा में डेरा जमा लिया है। रामगंज क्षेत्र में वार्ड-20 में दिलीप सिंह उर्फ सोनू अरोड़ा के समर्थन में अनिल बंसल के साथ वोट मांग रहे हैं। वार्ड-21 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजू सिगला जहां महिलाओं के काफिले के साथ जनसंपर्क में जुटी हैं, वहीं उनके पति समाजसेवी नवीन सिगला समाजसेवी संस्थाओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। रामा कालोनी क्षेत्र में उनकी चुनावी सभा में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी मतदाताओं ने वोटरों को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सभी ने एक से बढ़ कर एक वायदे किए। और अपने पक्ष में वोट मांगे।