Move to Jagran APP

उपन्यासकार जरनैल सिंह सेखां को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय कलाकार संगम पंजाब व पंजाबी हास्य व्यंग अकादमी ने कार्यक्रम करवाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 05:38 PM (IST)
उपन्यासकार जरनैल सिंह सेखां को किया सम्मानित
उपन्यासकार जरनैल सिंह सेखां को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, मोगा : अंतरराष्ट्रीय कलाकार संगम पंजाब व पंजाबी हास्य व्यंग अकादमी द्वारा लोक साहित्य अकादमी मोगा के सहयोग से किसानी संघर्ष को समर्पित समारोह कैंब्रिज स्कूल मोगा में करवाया गया। समागम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन दविदरपाल सिंह रिंपी, केएल गर्ग, अध्यक्ष कहानीकार परमजीत सिंह मान, डा. सुरजीत बराड़, डा. जोगिदर सिंह निराला, डा. सिमरजीत कौर सिम्मी बराड़, नवनीत सिंह सेखां, कंवलजीत सिंह भट्टा, प्रिंसिपल नछत्तर सिंह सेखा व विक्रमजीत सिंह नूर ने की। चेयरमैन दविदरपाल सिंह ने आए हुए साहित्यकारों का स्वागत किया। इस मौके पर जरनैल सिंह सेखा बारे प्रिंसिपल नछत्तर सिंह सेखां, परमजीत सिंह मान, डा. जोगिदर सिंह निराला ने अपने विचार पेश किए।

loksabha election banner

इस मौके पर पर केएल गर्ग व कंवर को भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि साहित्कार अवार्ड से सम्मानित किया गया। केएल गर्ग के बारे में डा. अमनदीप सिंह ने सम्मान पत्र पढ़ा। समागम में मंच का संचालन डा. तरसपाल कौर ने किया। इस मौके पर करवाए कवि दरबार में सुरेंद्र भट्ठल, राजेन्द्र शोकी, दर्शन सिंह संघा, डा. अमनदीप, राम सरूप शर्मा, उजागर सिंह मान, पुरुषोत्तम पत्तो आदि शायरों ने रचनाएं पेश की तथा साहित्यकारों ने सभी का हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर शायर बेअंत कौर गिल, कहानीकार गुरमीत कड़ियालवी, कहानीकार जसवीर कलसी, नाटककार मोही अमरजीत, गुरमेल सिंह चंद नवां, नावलकार कृष्ण प्रताप, बाकम धालीवाल, चरणजीत समालसर, दिलबाग सिंह बुक्कनवाला, तेजा सिंह, लाल सिंह कलसी, चमकौर बाघेवालिया, कहानीकार हरविदर रोडे, सुरजीत काऊके, ज्ञान सिंह, अमरजीत कौर, अमर, भूपेन्द्र जस्सल, प्रेम कुमार, आत्मा सिंह खोसा पांडो, जसवंत सिंह, अशोक चुटानी आदि साहित्यकार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.