नमाज पढ़ मनाई गई बकरीद, गले लगकर दी एक-दूसरे को बधाई
संवाद सहयोगी मोगा अकालसर रोड पर ऑल इंडिया उलमा व मशाइक बोर्ड की तरफ से ईद मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 04:25 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 04:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा
अकालसर रोड पर ऑल इंडिया उलमा व मशाइक बोर्ड की तरफ से ईद मनाई गई। क्लब के शहरी प्रधान सोनू वाहिद और मस्जिद उस्मान गनी के प्रधान इसराइल अली ने कहा मुस्लिम भाईचारे में ईद महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन हमें कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार हिदायतों को ध्यान में रखकर 20 लोगों ने नमाज अदा की। नमाज मौलाना जमशेद आलम ने अदा करवाई। नमाज से पहले सबको सैनिटाइज किया गया और फीवर चेक किया गया। सलमान, एहतसाम, मुश्फिक, हबीब, जाकिर मोनू वाहिद, हनीफ, अली चिस्ती, मोबीन अख्तर के अलावा अन्य हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें