यूथ वेलफेयर क्लब करवाएगा वृद्ध आश्रम का निर्माण
मोगा मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष नीरज बठला व सरपरस्त अशोक धमीजा की अध्यक्षता में कैंप भीम नगर में संपन्न हुई।
संवाद सहयोगी, मोगा : मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष नीरज बठला व सरपरस्त अशोक धमीजा की अध्यक्षता में कैंप भीम नगर में संपन्न हुई।
इस दौरान अध्यक्ष नीरज बठला व सरपरस्त अशोक धमीजा ने कहा कि क्लब द्वारा प्रत्येक महीने के दूसरे रविवार को 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। वहीं क्लब द्वारा सरकारी पार्क की भीम नगर की देखभाल अपने खर्च पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा बुजुर्गो के रहने के लिए बुजुर्ग आश्रम जल्द बनाया जाएगा, जिसके लिए क्लब के सभी सदस्यों ने सहमती दी। उन्होंने शहर निवासियों को इस समाज भलाई के कार्य में सहयोग देने की अपील की। इस बैठक में जतिदर सिंह बाजवा, उपाध्यक्ष डिपल राजदेव, कैशियर दीपक मिगलानी, मोहित मिगलानी, सैम छाबड़ा, बिल्ला धमीजा, बंटी अनेजा, संजय कोचर, हंसराज मदान आदि सदस्य उपस्थित थे।