रखें अपने दिल का ख्याल, रहेंगे स्वस्थ व खुशहाल : डॉ. अत्री
जब तक धड़कन चलती है, इंसान की ¨जदगी रहती है। ऐसे में हम समझ सकते हैं कि हृदय हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। विश्व हृदय दिवस है।
संवाद सहयोगी, मोगा : जब-तक धड़कन चलती है, इंसान का जीवन रहता है। ऐसे में हम समझ सकते हैं कि हृदय हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है। आज विश्व हृदय दिवस है। इस दिन हमें इसका ध्यान रखने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि भागदौड़ भरी ¨जदगी में सबसे ज्यादा परेशानी दिल को ही होती है। यह बात मोगा के सिविल अस्पताल में शनिवार को विश्व स्वास्थ्य हार्ट दिवस मनाने के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर एसएमओ डॉक्टर राजेश अत्री ने कही। डॉक्टर राजेश अत्री ने कहा कि पूरे शरीर में खून का बहाव हो या फिर अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य, हमारा दिल दिनभर व्यस्त रहता है। हम जागें या सोएं धड़कन चलती रहती है और शरीर के जरूरी कार्यों में लगी रहती हैं। ऐसे में हमारे लिए भी जरूरी है कि हम इसका ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचना है तो निश्चित समय पर खाना खाइए। इस मौके पर डॉ. अशोक ¨सगला, राजेश मित्तल, डॉक्टर हरप्रीत कौर, मैटरन चरणजीत कौर, स्टाफ नर्स कुल¨वदर कौर, पुनीत कौर, नवदीप कौर, शशि बाला, पर¨मदर ¨सह, गु¨रदर सिह घोलिया के अलावा अन्य मौजूद थे। खानपान को बेहतर बनाएं
इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को बेहतर बनाएं। उन्होंने बताया कि हृदय रोग मुख्य रूप से दिनचर्या से जुड़े होते हैं। भरपूर नींद न लेना, सही से खाना ना खाना इसकी सबसे बड़ी वजह हैं। हृदय रोगों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को नियमित बनाना बेहद आवश्यक है। आठ घंटे की नींद जरूरी
आठ घंटे नींद अवश्य लें। पानी खूब पीएं। खाने का समय निश्चित रखें। ज्यादा तली या बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। रोजाना व्यायाम एवं योगा करें।इस मौके पर सीनियर फार्मासिस्ट राजेश भारद्वाज ने कहा कि सही खानपान न होना बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है।