भगोड़ा गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, मोगा : कस्बा कोटइसेखां पुलिस ने गश्त के दौरान खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने में मामले
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 11:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : कस्बा कोटइसेखां पुलिस ने गश्त के दौरान खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने में मामले में नामजद भगोडे़ को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। थाना कोटईसे खां के हवलदार सुरजीत ¨सह ने बताया कि गश्त के दौरान गांव मसीता के पास से सुखदेव ¨सह निवासी प्रीत नगर गांव मसीता को काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ एक व्यक्ति को खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने लिए मामला दर्ज किया गया था। लेकिन वो अदालत में पेश नही हो रहा था जिसे जज चरणजीत अरोड़ा की अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसे काबू कर उसके खिलाफ थाना कोटईसे खां में मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें