स्वामी विवेकानंद की जीवनी से करवाया अवगत
मोगा : ब्लू¨मग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : ब्लू¨मग बड्स स्कूल में ग्रुप चेयरमैन संजीव कुमार सैनी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाया गया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल हमीलिया रानी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद का पूरा नाम नरेन्द्रनाथ विश्वनाथ था। उनका जन्म कलकत्ता में पिता विश्वनाथ दत्त व माता भूवनेश्वरी देवी के घर हुआ। उन्होंने राम कृष्ण मठ व राम किशन मिशन की स्थापना की, जो आज भी पूरे भारत में सफलता पूर्वक चल रहा है। भारत में ¨हदू धर्म को बढ़ाने के लिए उनकी विशेष भूमिका रही। स्वामी जी ने कई शास्त्र व धर्म ग्रंथों का अध्ययन किया तथा वह भारत की यात्रा के लिए निकल गए। उनका संदेश है कि'उठो जागो तथा तब तक चैन की सांस न लो जब तक भारत का पूरा विकास न हो जाए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।