शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट
मोगा : गांव महलां कलां में रहने वाली महिला को उसके शराबी पति ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे उसके मायका परिवार की ओर से उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
संवाद सहयोगी, मोगा : गांव महलां कलां में रहने वाली महिला को उसके शराबी पति ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया, जिसे उसके मायका परिवार की ओर से उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती अमनदीप कौर पत्नी गुरमेज ¨सह ने निवासी महला कलां ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं, उसका पति शराब पीने का आदी है। वह पिछले लंबे समय से शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। बुधवार रात्रि उसके पति द्वारा शराब के नशे में उससे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए उसके ससुराल परिवार के सदस्यों समेत मायका परिवार ने उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पीड़ित महिला का उपचार करके मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।