केपीएस मेगा इवेंट में बच्चें करेंगे बेहतर प्रदर्शन
मोगा के केपीएस स्कूल में 13 जनवरी को होने वाले मेगा इवेंट 2019 में स्कूल की छात्राओं का कराटे का हैरतअंगेज प्रदर्शन जहां स
संवाद सहयोगी, मोगा : केपीएस स्कूल में 13 जनवरी को होने वाले मेगा इवेंट 2019 में स्कूल की छात्राओं का कराटे का हैरतअंगेज प्रदर्शन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगा। समाज के हर वर्ग को एक संदेश भी होगा कि अब लड़कियां कमजोर नहीं है। उन्होंने आत्मरक्षा के गुण सीख लिए हैं। अब उनको छेड़ना महंगा पड़ सकता है। स्कूल के 29 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाला मेगा इवेंट न सिर्फ बेबी शॉ के माध्यम से आने वाली पीढि़यों को स्वस्थ समाज का संदेश देगा, पेरेंट्स को तकनीक इस दौर में पेरें¨टग के गुर सिखाएया, बल्कि आज की समस्याओं से कैसे निपटा जा सकता है। यहां से ये संदेश भी निकलेगा। छात्राओं ने विशेष रूप से कराटे शॉ की तैयारी की है। इस शॉ में दिखाया जाएगा कि छात्राओं को बाजार में चलते हुए, बसों में बैठे हुए किस प्रकार की घटनाओं का सामना करना पड़ता है और उससे वे कैसे मुकाबला कर सकती हैं। वे संदेश देंगी कि उन्होंने मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह से खुद को तैयार कर लिया है, ताकि पूरी आजादी के साथ समाज में विचरण कर सकें। स्कूल के चेयरमैन सुनील गर्ग एडवोकेट ने बताया इसके साथ ही भारत दर्शन भी इस मेगा इवेंट का बड़ा आकर्षण का केंद्र होगा। भारत दर्शन के नाम से तैयार कोरियोग्राफी में ¨हदुस्तान के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति, सभ्यता के के दर्शन होंगे। देश भर की सभ्यता और संस्कृति एवं परंपराओं को समेटे भारत दर्शन प्रोग्राम स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का एक अनोखा और अनुपम कार्यक्रम है, जिसमें वे यहां आने वाले लोगों को भारत दर्शन कराते हुए लघु भारत की छठा बिखेरेंगे। चेयरमैन सुनील गर्ग ने बताया कि मेगा इवेंट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है, शहर के गणमान्य लोगों के आगमन के लिए स्कूल के बच्चों ने अपने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से स्कूल कैंपस बेहतरीन ढंग से सजाया है। बच्चों के इस रचना संसार में आने वाले गणमान्य एक अलग अनुभव और अनुभूति लेकर जाएंगे।