रक्तदान कैंप 24 को
मोगा भारत विकास परिषद आर्य समाज के सीनियर सदस्य विजय ¨सगला की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:58 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:58 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मोगा : भारत विकास परिषद, आर्य समाज के सीनियर सदस्य विजय ¨सगला की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्रवीन ¨सगल ने बताया कि विजय ¨सगला की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान कैंप आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 2 न्यू टाउन में 24 फरवरी को लगाया जा रहा है। यह कैंप सुबह 9 बजे आरंभ होगा। इस कैंप में सरकारी अस्पताल की ब्लड टीम द्वारा लोगो का ब्लड लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेट करने में शरीर में कमी नहीं आती बल्कि ऐसे मरीजों की जान बच सकती है, जिन्हे ब्लड की जरूरत होती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें