मीता की भाजयुमो को अलविदा
मोगा खेती सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संघर्ष का समर्थन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब के पूर्व सहायक सचिव व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता हरमनदीप सिंह मीता ने संगठन को अलविदा कह दिया है।
संवाद सहयोगी, मोगा
खेती सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संघर्ष का समर्थन करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब के पूर्व सहायक सचिव व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता हरमनदीप सिंह मीता ने संगठन को अलविदा कह दिया है। भाजयुमो छोड़ने की घोषणा करते हुए मीता ने कहा कि पंजाब खेती प्रधान राज्य है, जिसका समूचा कारोबार खेती सैक्टर से जुड़ा हुआ है। मीता ने बताया कि किसानों के समर्थन में ही उन्होंने भाजयुमो को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला बाद में करेंगे। उन्होंने कहा कि डूबती किसानी को बचाने के लिए हर किसी को अब आगे आने की जरूरत है अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें कभी भी माफ नहीं करेगी।