Move to Jagran APP

मां के भजनों से किया निहाल

वेदांत नगर में श्री चितपूर्णी दुर्गा माता मंदिर में श्री दुर्गा जनता सेवक भजन मंडली द्वारा मां की चौकी का आयोजन किया। सर्वप्रथम मां के दरबार में मंडली के सदस्यों ने पूजन किया। दरबार में ज्योति प्रचंड की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 03:37 PM (IST)
मां के भजनों से किया निहाल
मां के भजनों से किया निहाल

संवाद सहयोगी, मोगा : वेदांत नगर में श्री चितपूर्णी दुर्गा माता मंदिर में श्री दुर्गा जनता सेवक भजन मंडली द्वारा मां की चौकी का आयोजन किया। सर्वप्रथम मां के दरबार में मंडली के सदस्यों ने पूजन किया। दरबार में ज्योति प्रचंड की। राजेश गांधी ने गणपति राखो मेरी लाज, पूर्ण कीजो मेरे काज, गणेश वंदना से भेटों का गायन किया। वही महंत विजय गर्ग ने सजा है दरबार दरबार शेरावाली दा, सोहना सजा तेरा द्वार भवानी, झंडे झूलन लाल मैया जी तेरे मंदिर..,जैसे भजन पेश किए।

loksabha election banner

मंडल के राजेश गांधी ने बताया कि मंडली द्वारा समय-समय पर धार्मिक आयोजन के साथ साथ समाजसेवी कार्य भी किए जाते है। पंडित कृष्ण गौड़ ने कहा कि मां की भक्ति उनके नाम का संकीर्तन करने से हमे सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि नवदुर्गा की पूजा कर हम अपनी सोच को सकारात्मक करे। मन में बसे नाकारात्मक विचारो को दूर कर एक दूसरे का सहारा बने। इस दौरान सभी ने दरबार में पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की। इस अवसर पर इस अवसर पर प्रदीप भारद्वाज, सुमित राणा, गुन्नू शर्मा, दीक्षा शर्मा हाजिर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.