विवाहिता के थे किसी और से संबंध, मायके आकर जो किया उससे परिजन रह गए सन्न
बेटी मायके आई तो उसने वह कर दिया जिसके बारे में परिजनों ने सोचा भी नहीं था। उसने घर से रुपये व गहने उठाए और प्रेमी के साथ फरार हो गई।
जेएनएन, मोगा। थाना सिटी साउथ के अधीन पड़ते इलाके में अपने मायके आई महिला घर से 1.25 लाख की नकदी और पांच तोले सोना लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पिता की शिकायत पर थाना सिटी साउथ पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी व पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हवलदार सुखपाल सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी सुनाम में हुई है। कुछ दिन पहले वह राखी बांधने के लिए उनके पास आई थी। बेटी के विक्रम सिंह वासी खन्ना (लुधियाना) के साथ अवैध संबंध थे। विक्रम अपनी बहन के घर पर मोगा में ही रहता था।
पिता के मुताबिक जब बेटी मोगा में आई तो विक्रम ने उसे अपनी बातों के झांसे में ले लिया। 22 अगस्त की रात को वह घर से 1.25 लाख रुपये नकदी और पांच तोले सोना चोरी करके दोनों फरार हो गए। अपने स्तर पर की गई जांच के दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि विक्रम सिंह के साथ उसकी बहन व अन्य रिश्तेदार भी मिले हुए हैं।
पिता ने सभी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद महिला, उसके प्रेमी विक्रम सिंह, विक्रम की बहन व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित महिला के दो बच्चे भी हैं।