हवन में आहुतियां डालकर की समृद्धि की प्रार्थना
हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर गोपाल गौशाला में मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया
संवाद सहयोगी, मोगा : गांधी रोड स्थित गोपाल गोशाला में हवन करके मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। गोपाल गोशाला के समूह सदस्यों द्वारा यज्ञ में पावन अग्नि में घी, सामग्री से आहुतियां डालकर सरबत के भले की कामना की। पुजारी पवन कौशिक की अध्यक्षता में अध्यक्ष चमन लाल गोयल, एसके बांसल, रमन गोयल सहित समूह सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां डालते हुए कहा कि हवन की अग्नि से निकला धुआं वातावरण को स्वच्छ बनाता है। हवन करने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है उस दिन संक्रांति मनाई जाती है। पुजारी पवन कौशिक ने बताया कि मकर संक्रांति से माघ का महीना आरंभ हो जाता है जो बड़ा पावन पवित्र माना जाता है उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्रों में लिखा है कि तीर्थों में गंगा, गोदावरी, त्रिवेणी संगम, पुष्कर कुरुक्षेत्र गंगासागर आदि स्थानों पर जाकर जो व्यक्ति स्नान करते हैं उन्हें अश्वमेघ यज्ञ का पुण्य प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग तीर्थ स्थल नहीं जा सकते वह घर में ही गंगा जल मिलाकर तिल डालकर गंगा जमुना गोदावरी सरस्वती नर्मदा सिधु कावेरी जल में समाहित हो ऐसा उच्चारण करते हुए जल से स्नान करें तो शास्त्र कहते हैं ऐसा करने वाले व्यक्ति को तीर्थों पर स्नान का पुण्य प्राप्त होता है और जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं मकर सक्रांति का पर्व दान पुण्य अन्न वस्त्र गोदान गोपूजा गर्म वस्त्रों का दान करना इन सभी के लिए विशेष माना गया है उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश किया हैं। इस अवसर पर चमनलाल गोयल, एस के बांसल, रमन गोयल, परमजीत गर्ग, वेद व्यास कांसल, विजय अरोड़ा, संजय अरोड़ा सहित गोपाल गोशाला के सदस्य उपस्थित थे।