नवजन्मी बच्चियों की मनाई लोहड़ी
सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में स्माइल इंडिया एनजीओ की ओर से नवजन्मी 60 नवजन्मी बच्चियों के साथ लोहड़ी मनाई गई। संस्था ने बच्चियों को कंबल गर्म कपड़े खिलौने व मिठाई भेंट की।
संवाद सहयोगी, मोगा : सिविल अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में स्माइल इंडिया एनजीओ की ओर से नवजन्मी 60 नवजन्मी बच्चियों के साथ लोहड़ी मनाई गई। संस्था ने बच्चियों को कंबल, गर्म कपड़े, खिलौने व मिठाई भेंट की।
स्माइल इंडिया एनजीओ के अध्यक्ष विक्रम सच्चर व चेयरमैन साहिल बांसल ने कहा कि बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं है। इसी सोच को लेकर पिछले छह वर्षों से उनकी संस्था द्वारा लोहड़ी के दिन सिविल अस्पताल में नवजन्मी बेटियों के साथ यह त्यौहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बेशक पुरातन समय से यह लोहड़ी का पर्व बेटों के जन्म की खुशी में मनाया जाता था। लेकिन अब यह त्यौहार पंजाब ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी बेटियों के जन्म पर मनाया जाने लगा है। क्योंकि आज बेटियां बेटों के बराबर हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बेटियों को बेटों के बराबर सम्मान देने के लिए अनेकों योजनाएं व सेमिनार लगाए जाते हैं, लेकिन फिर भी समाज में भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई से हमें शर्मिंदा होना पड़ता है। आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि भ्रूण हत्या जैसी समाजिक बुराई को जड़ से खत्म करेंगे व बेटियों को बेटों के बराबर सम्मान देंगे। इस अवसर पर हर्ष बांसल, टिकू कंडा, राजन छाबड़ा, विकास गुप्ता, पंकज बांसल, राजेश बहल, अमित गुप्ता, अभिषेक मित्तल, पुनीत गर्ग, चरणजीत कौर, लखवीर कौर, रंजीत कौर, मंजीत कौर, गुरजीत कौर, परनीत कौर आदि उपस्थित थे।