कान्हा बने नन्हे-मुन्नों ने मन मोहा
मोगा : लिटिल मिलेनियम स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में समागम करवाया गया। समागम दौरान सभी बच्चे राधा व कृष्ण की पोशाक पहनकर आए, जो आकर्षण का केन्द्र लग रहे थे। स्कूल परिसर को श्री कृष्ण जन्म के लिए शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया।
संवाद सहयोगी, मोगा : लिटिल मिलेनियम स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में समागम करवाया गया। समागम दौरान सभी बच्चे राधा व कृष्ण की पोशाक पहनकर आए, जो आकर्षण का केन्द्र लग रहे थे। स्कूल परिसर को श्री कृष्ण जन्म के लिए शिक्षिकाओं द्वारा सजाया गया। बच्चों ने सुंदर-सुंदर झांकियां पेश किया। कन्हैया के रूप में सजे नन्हें-मुन्हें बच्चों ने सभी का मन मोहा। स्कूल डायरेक्टर अनुज गुप्ता व ¨प्रसिपल पूनम शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने संदेश दिया कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा कर्म होता है। समागम के अंत में भगवान कृष्ण की आरती करके प्रसाद वितरित किया गया।