Move to Jagran APP

शहर को बनाया जाएगा सुंदर : विनोद बांसल

मेन बाजार एसोसिएशन गत सायं नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बांसल ने दिया आश्वासन।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 10:27 PM (IST)
शहर को बनाया जाएगा सुंदर : विनोद बांसल
शहर को बनाया जाएगा सुंदर : विनोद बांसल

संवाद सहयोगी, मोगा : मेन बाजार एसोसिएशन गत सायं नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बांसल के लिए सम्मान समारोह करवाया। समारोह में विशेष तौर पर पहुंचे चेयरमैन विनोद बांसल का मेन बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह मिक्की, त्रिलोचन, विनीत कुमार वीनू, अशोक कुमार मित्तल, राजकुमार, विक्रमजीत, हरजीत, विनोद कुमार, विवेक शारदा, गुरसेवक सिंह, दमन गोयल, विमल जैन, रजनीश अग्रवाल, सुनील चावला आदि दुकानदारों की ओर से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

इस मौके पर चेयरमैन विनोद बांसल ने कहा कि जो उन्हें मान सम्मान मेन बाजार एसोसिएशन की ओर से दिया गया है वह उसे कभी भी भूला नहीं पाएंगे और एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन को पेश आने वाली समस्याओं का वह पहल के आधार पर हल करवाएंगे। उन्होंने कहा कि मोगा शहर को नमूने का शहर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मोगा शहर को सुंदर बनाना है। उन्होंने बताया कि शहर के पार्कों को नया रूप देने के साथ ओपन जिम लगाए जा रहे हैं, ताकि पार्कों में आने वाले लोग सेहतमंद जीवन व्यतीत कर सकें। चेयरमैन विनोद बांसल ने बताया कि नेचर पार्क में लगे ओपन जिम के साथ महिलाओं के लिए भी अलग से जिम स्थापित किया जाएगा ताकि वहां आई महिलाओं को भी लाभ मिल सके। क्योंकि शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, शहर के हर हिस्से में पूरा विकास किया जाएगा। कहीं पर किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए यदि किसी को परेशानी हो तो वह उनसे मिल सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.